नवजोत सिंह सिद्धू ने परगट सिंह काे नियुक्‍त किया पंजाब कांग्रेस का महासचिव

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर से विधायक और भारतीय हाकी टीम के कप्‍तान परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव नियुक्‍त किया है। सिद्धू ने इस सबंध में ट्वीट जारी कर जानकारी दी है। परगट सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू का करीबी माना जाता है।

बता दें कि इससे पहले नवजाेत सिंह सिद्धू ने अपने चार सलाहकार नियुक्‍त किए थे। हालांकि उनमें से एक पूर्व डीजीपी मोहम्‍मद मुस्‍तफा ने सिद्धू का आफर ठुकरा दिया था और उनका सलाहकार बनने से इन्‍कार कर दिया था। परगट सिंह को महासचिव नियुक्‍त कर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस में बड़ा संकेत दिया है और साफ कर दिया है कि संगठन में अब उनकी ही चलेगी।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार सुबह ट्वीट कर परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का महासचिव (संगठन) नियुक्‍त किए जाने की जानकारी दी। इस संबंध में जारी पत्र उन्‍होंने ट्वीट किया। पत्र में कहा गया है, ‘ कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत की स्‍वीकृति के बाद मैंने परगट सिंह को तुरंत प्रभाव से पंजाब कांग्रेस कमेटी का महासचिव (संगठन) नियुक्‍त किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।