दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार सुबह सीआईएसएफ जवानों और नक्सलियों (Fight between naxalite & Police) में झड़प हो गई। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों की पिटाई कर दी और पत्थर से एक ASI का सिर फोड़ दिया। नक्सली जवान पुलिस का वॉकी-टॉकी लूटकर ले गए हैं। घटना बचेली क्षेत्र के आकाशनगर की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। फिलहाल इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एनएमडीसी की बचेली क्षेत्र में कई खदानें हैं। वहीं पर सीआईएसएफ का कैंप भी है। रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 6 बजे जवान अलग-अलग टुकड़ियों में गश्त पर निकले थे। एक टुकड़ी में एएसआई अनिल चौहान और कांस्टेबल विजय कुमार शामिल थे। वे कैंप से करीब 2-3 किमी दूर आकाश नगर में पहुंचे। तभी तीर-धनुष लिए ग्रामीण वेशभूषा में 12 से 15 नक्सलियों ने निहत्थे जवानों पर हमला कर दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=_1p-A_gAxck

एक नक्सली ने पत्थर उठाकर एएसआई चौहान के सिर पर मार दिया, जिससे उनका सिर फट गया। इसके बाद नक्सली वॉकी-टॉकी छीनकर भाग निकले। घायल एएसआई को बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। इस दौरान नक्सली हमले के बाद हथियार छीनकर भाग चुके हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।