छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की पुलिस जवान की हत्या

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान की हत्या कर दी। बताया जाता है कि नक्सलियों ने जवान की हत्या कर रविवार की सुबह उसकी लाश सड़क पर फेंक दी। कुछ ग्रामीणों की जब लाश पर नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना बीजापुर के भैरमगढ़ पुलिस थाना इलाके में हुई है। जंगलों की तरफ सर्चिंग में गई पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि जिस जवान की हत्या की गई उसे 12 घंटे पहले अगवा किया गया था।

धारदार हथियार से जवान की हत्या

बीजापुर के SP कमलोचन कश्यप ने बताया कि आरक्षक सन्नू पूनम जिला बल का जवान था। सन्नू शनिवार को अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पोंदुम गांव के पास से नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया था।

रविवार की सुबह नक्सलियों ने जवान की हत्या कर केशकुतुल के पास सड़क पर फेंक दिया। जवान की किसी धारदार हथियार से हत्या की गई। सड़क पर जवान का खून बिखरा हुआ है। अंदेशा जताया जा रहा है इसी सड़क के पास नक्सलियों ने जवान की हत्या की होगी।

See also  होटल पिकाडली के प्रबंधन पर गिर सकती है सीएम की नाराजी की गाज, एम्स के डॉक्टरों को निकाले जाने की हो रही है निंदा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।