एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का रायपुर दौरा 15 को, सांसदों-विधायकों संग बैठक कर मांगेंगी समर्थन
एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का रायपुर दौरा 15 को, सांसदों-विधायकों संग बैठक कर मांगेंगी समर्थन

रायपुर। NDA की राष्ट्रपति पद प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू 15 जुलाई को रायपुर आएंगी। इस दौरान मुर्मू सांसदों व विधायकों के साथ बैठक कर उनसे समर्थन की अपील करेंगी।

छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश का दौरा

मुर्मू छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश जाएंगी। राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को मतदान प्रस्तावित है। इससे पहले इस पद के दोनों उम्मीदवार मुर्मू व यशवंत सिन्हा सभी राज्यों का दौरा कर वोट की अपील कर रहे हैं। विपक्षी पार्टियों की तरफ से उम्मीदवार सिन्हा पिछले सप्ताह रायपुर आए थे।

इधर द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व CM डॉ रमन सिंह, और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक समेत तमाम नेता मौजूद थे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।