गो-एयर
एक मई से शुरू होगी रायपुर से दिल्ली की नई उड़ान, गो-एयर ने जारी किया शेड्यूल

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेशवासियों को दिल्ली की नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है। विमानन कंपनी गो-एयर ने एक मई से नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की है और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इस नई फ्लाइट के शुरू होने के बाद रायपुर से दिल्ली के लिए ही सात उड़ानें हो जाएंगी। काफी समय से गो-एयर द्वारा रायपुर से हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी थी।

विमानन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, गो-एयर की फ्लाइट जी8 एक मई से उड़ान भरेगी और 30 अक्टूबर तक इसका शेड्यूल तय किया गया है। रात्रि 20.45 बजे यह फ्लाइट रायपुर पहुंचेगी और इसके बाद 21.15 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होगी। इसके साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए रायपुर विमानतल अथॉरिटी ने सभी फ्लाइटों के लिए नया समय-सारिणी तय किया है।

हर साल गर्मियों में विमानों के लिए नई समय सारिणी बनाई जाती है। बताया जा रहा है कि विमानों के समय गर्मी को देखते हुए 15 से 20 मिनट का बदलाव किया गया है।

See also  कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे सभी सरकारी कर्मचारी, हड़ताल के मद्देनज़र राजधानी में पुलिस की मोर्चाबंदी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।