नई दिल्ली। निर्भया रेप में आज अहम दिन है। निर्भया के साथ दरिंदगी करने वाले चार दोषियों में से दो, विनय शर्मा और मुकेश, की क्यूरेटिव पिटीशन पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। इससे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने बीती 7 जनवरी 2020 को चारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करते हुए फांसी की सजा देने के लिए 22 जनवरी सुबह 7 बजे का समय तय किया है।

अपने याचिका में मुकेश और विनय ने कहा है कि निचली अदालत का फैसला पूरी तरह सही नहीं है। साथ ही दोषियों ने अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति की दुहाई दी है। शेष दो आरोपी हैं अक्षय कुमार और पवन गुप्ता। सुप्रीम कोर्ट का आज का रुख तय करेगा कि चारों को 22 जनवरी को तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी या नहीं।

सुनवाई से पहले निर्भया की मां आशा देवी ने उम्मीद जताई है कि सुप्रीम कोर्ट याचिका खारिज कर देगा। उन्होंने कहा, निचली अदालत के फैसले पर पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई है और अब फांसी से ऐन पहले दोषियों की इस क्युरेटिव पिटीशन का कोई असर नहीं होगा। फांसी की सजा बरकरार रहेगी और निर्भया के साथ देश की सभी बेटियों को न्याय मिलेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।