नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने केरल में सोलर घोटाले में मुख्य आरोपी महिला के कथित यौन शोषण के आरोपों के मामले में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से पूछताछ की है। केसी वेणुगोपाल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी हैं। सूत्रों के मुताबिक, वेणुगोपाल से इस मामले में एक हफ्ते पहले दिल्ली में एजेंसी के मुख्यालय में पूछताछ की गई थी।

केसी वेणुगोपाल के बारे में कहा जाता है कि वह राहुल गांधी के लिए वही हैं जो दिवंगत अहमद पटेल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए थे। उनके भरोसेमंद लोगों का कहना है कि वेणुगोपाल ने ही राहुल गांधी को 2019 के चुनावों में केरल में दूसरी सीट से लड़ने के लिए राजी किया था। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव जीत गए थे लेकिन अमेठी में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि केरल के सोलर घोटाले से संबंधित यौन शोषण मामले में 2020 में सीबीआई ने यह केस अपने हाथ ले लिया था। यह घोटाला साल 2013 में सामने आया था। इस मामले में केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी समेत कई नेताओं के खिलाफ जांच शुरू की गई थी।

See also  राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'सब याद रखा जाएगा'

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।