अब गोवा में खेला होबे: कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, अब NCP कर रही है TMC संग गठबंधन की तैयारी

मुंबई। शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गोवा में कांग्रेस पार्टी को झटका देने की तैयारी में है। एनसीपी नेताओं का एक वर्ग ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गोवा में तीसरे मोर्चे के लिए बातचीत की वकालत कर रहा है।

एनसीपी महासचिव और गोवा प्रभारी प्रफुल्ल पटेल ने एआईसीसी प्रभारी दिनेश गुंडू राव, चुनाव पर्यवेक्षक पी चिदंबरम और जीपीसीसी नेताओं से गठबंधन की स्थिति को लेकर अपनी पार्टी की नाखुशी से अवगत कराया है। पटेल ने कहा है कि कांग्रेस का समय समाप्त हो रहा है।

एनसीपी के एक नेता ने कहा, “हमने सुना है कि गोवा के कांग्रेस नेता अपनी चुनावी रणनीति को लेकर झगड़ रहे हैं और एआईसीसी अब तक इसे सुलझाने में असमर्थ रही है। राकांपा काफी धैर्यवान रही है, लेकिन हम अंतहीन इंतजार नहीं कर सकते।” पार्टी विधायक चर्चिल अलेमाओ सहित गोवा के राकांपा नेताओं के एक वर्ग ने टीएमसी के साथ गठबंधन वार्ता की वकालत शुरू कर दी है।

See also  आजीवन सजा काट रहे कैदी अब 60 साल से पहले होंगे रिहाः सीएम योगी

उन्होंने जोर देकर कहा है कि शरद पवार भाजपा विरोधी और गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे के लिए पहल कर सकते हैं जिसमें टीएमसी, आप, राकांपा और अन्य शामिल होंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।