मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां Mid Day Meal बनाने के दौरान तीन साल की मासूम सब्जी के भगोने में गिर गई और उसकी मौत हो गई। यह सब हुआ, लेकिन खाना बनाने जुटीं 6 महिलाओं को पता नहीं चला, क्योंकि वे ईयरफोन पर गाने सुनते हुए काम कर रही थीं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और सभी 6 रसोइया महिलाओं की तलाश की जा रही हैं।


मिर्जापुर के डीएम सुशील कुमार पटेल के अनुसार, 3 साल की मासूम आंचल के भाई स्कूल में पढ़ते हैं। वह उनके साथ स्कूल में जाती रहती थी। घटनावाले दिन भी वह स्कूल गई थी।

वहां Mid Day Meal का खाना बन रहा था। आंचल खेलते खेलते बड़े से तपेले में गिर गई जिसमें सब्जी पकाई जा रही थी। बच्ची के पिता का आरोप है कि ईयर फोन लगे होने के कारण महिलाओं का इसका पता नहीं चला। जब पता चला तो बच्ची को निकालने के बजाए वहां से भाग गईं। बाद में बच्ची को निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।