OMG: एक रात में 20 साल की याददाश्त भूल गया ये शख्स, सुबह उठा तो स्कूल जाने की करने लगा तैयारी,नौकरी गई, मकान भी बेचना पड़ा

टीआरपी न्यूज। भूलने की बीमारी जब किसी को होती है तो इंसान सब कुछ भूल जाता है। लेकिन, अमेरिका के टेक्सस में एक जनाब तो एक रात में ही 20 साल की मेमोरी भूल गए। यानी कि उनकी 20 वर्ष की याददाश्त ही चली गई।

रातोंरात खो बैठा याददाश्त

खबर के मुताबिक, 37 साल के डेनियल पोर्टर पेशे से हियरिंग स्पेशलिस्ट हैं। वो एक रात को आराम से सोए थे। जब सुबह उठे तो उन्हें सबकुछ पहचानने में दिक्कत होने लगी। वो अपनी पत्नी को भी नहीं पहचान पा रहे थे। ऑफिस के बजाय उन्होंने स्कूल जाने की तैयारी करनी शुरू कर दी।

खुद को समझ रहे थे स्टूडेंट

दरअसल डेनियल पोर्टर की याददाश्त 20 वर्ष पीछे चली गई थी, जिसके बाद वो खुद को हाईस्कूल का छात्र समझ रहे थे। सुनने में आपको यह अजीब लग सकता है लेकिन वो अपनी वाइफ के बारे में सोच रहे थे कि कहीं किसी महिला ने उन्हें किडनैप कर लिया है। फिर उन्होंने खुद को आईने में देखा तो वो हैरान रह गए कि 17 साल की उम्र में वे इतने मोटे और बूढ़े कैसे हो सकते हैं? उन्हें खुद को शीशे में देखकर बहुत ज्यादा गुस्सा आ रहा था।

See also  सम्मान: भारत के प्रमुख हाइड्रोग्राफर वाइस एडमिरल विनय बधवार को मिला अलेक्जेंडर डेलरिम्पल पुरस्कार

नहीं आया कुछ याद

उनकी पत्नी रूथ और 10 साल की बेटी ने उन्हें उनके बारे में बताने की बहुत कोशिश की लेकिन, उन्हें कुछ याद नहीं आया। इसके बाद रूथ उन्हें लेकर उनके पेरेंट्स के घर पहुंची। वहां पहुंचकर डेनियल को अपना घर याद आया। इसके बाद भी वो पिछली 20 साल की लाइफ के बारे में कुछ याद नहीं कर पाए। आज भी वो अपने पालतू जानवरों को देखकर भी बच्चों की तरह डरने लगते हैं और अपना प्रोफेशन भी छोड़ चुके हैं।

नहीं लौटी याददाश्त

पहले तो डॉक्टर्स ने उनके परिवार से कहा था कि यह शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस है औ उन्हें 24 घंटे में सब याद आ जाएगा। इस बात को भी सालभर बीत चुका है, लेकिन डेनियल को पिछले 20 साल में हुई कोई भी घटना याद नहीं आई है। डॉक्टरों का कहना है कि डेनियल की याददाश्त इमोशनल स्ट्रेस की वजह से जा सकती है।

See also  महंगाई की आग और भड़की: देशभर में पेट्रोल-डीजल की चौथी मार, जेब पर सीधा वार

उनका मानना है कि गहरे सदमे के कारण यह हो सकता है। जनवरी 2020 से ही उनकी नौकरी चली गई, घर बेचना पड़ा और उन्हें स्लिप डिस्क से भी जूझना पड़ा। हालांकि अभी भी उनका इलाज चल रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।