ब्रेकिंग: सरकार ने घटाए Remdesivir इंजेक्शन के दाम, ये रही अलग-अलग कंपनियों की रेट लिस्ट
ब्रेकिंग: सरकार ने घटाए Remdesivir इंजेक्शन के दाम, ये रही अलग-अलग कंपनियों की रेट लिस्ट

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला इंदौर शहर में क्राइम ब्रांच ने ऐसे ही एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप को इंदौर में बेचने की कोशिश में था।

क्राइम ब्रांच ने विनय त्रिवेदी नाम के शख्स को खंडवा रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 16 बॉक्स बरामद किए गए हैं। एक बॉक्स में 25 वायल थे, 16 बॉक्स में कुल मिलाकर 400 वायल निकले।

एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच गुरु प्रसाद पराशर ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो यह इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश से लेकर आया है।

आरोपी का संबंध पीथमपुर की एक फार्मा कंपनी से भी निकला है। अभी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आरोपी ने क्या किसी को इससे पहले इंजेक्शन बेचे तो नहीं हैं। वहीं ड्रग कंट्रोलर विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि क्या इसे बाजार में बेचने से पहले किसी तरह की रिसर्च भी की गई है या नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।