जम्मू। (Pakistan shelling in Nowshera) जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इस गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गया है। 

बीएसएफ के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि पाकिस्तान सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को रोकने के लिए गोलाबारी कर रहा है। साथ ही आतंकियों की घुसपैठ कराने की ताक में भी है। 
 

सांबा के बैनगलाड में पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग से खदेड़ा 

जानकारी के अनुसार बन टोल प्लाजा में चार आतंकियों के ढेर होने के दूसरे ही दिन शाम सवा सात बजे सांबा सेक्टर के बैनगलाड क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिया। चक फकीरा पोस्ट के पास ज्यादा ऊंचाई पर उड़ते ड्रोन की आवाज और लाइट देखने के बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। 

500 मीटर भारतीय क्षेत्र में घुस आया ड्रोन फायरिंग होने पर पाकिस्तान लौट गया। वहीं, ड्रोन नजर आने की घटना के बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया गया। सीमा पार पाकिस्तानी रेंजरों की चमन खुर्द पोस्ट पड़ती है।

See also  ब्लैक शॉर्ट्स में कूल दिखीं रिया चक्रवर्ती, जिम के बाहर यूं दिए पोज

सूत्रों ने बताया कि शाम 7.15 बजे नजर आया ड्रोन काफी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ रहा था। बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर उसे वापस खदेड़ दिया।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।