रायपुर में आईपीएल में सट्टा खिलाते महामाया ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तार,17 हजार नकदी सहित लाखों की सट्टा-पट्टी जब्त

रायपुर।राजधानी रायपुर में आईपीएल सट्टा खिलाते गोगांव स्थित महामाया ट्रडर्स के संचालक आकाश अग्रवाल को थाना गुढ़ियारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 17,600 रुपए नकद, मोबाईल फोन सहित लाखों रूपए की सट्टा-पट्टी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार गुढियारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सनराईजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स के मध्य चल रहे मैच के दौरान गोगांव स्थित महामाया ट्रेडर्स के संचालक द्वारा मोबाईल फोन में सट्टा का संचालन किया जा रहा है।

सूचना के बाद सायबर सेल एवं थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम ने सटोरिये को धरदबोचा। पुलिस को आकाश अग्रवाल के मोबाईल पर एप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करना पाया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।