नई दिल्ली: कोरोनावायरस के संकट के बीच में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी के आपदा को अवसर में बदलने की बात योगी सरकार ने सच कर दिखाई है। दरअसल लगभग 1000 कंपनियां जो चीन में काम कर रही हैं वो अब चीन से पैकअप करने की तैयारी कर रही है और इसमें 300 से ज्यादा कंपनियां भारत आना चाहती है। अब खबर है कि जर्मन फुटवेयर कंपनी Von Wellx Germany ने उत्तर प्रदेश के आगरा में निवेश करने का फैसला किया है।

भारतीय कंपनी के साथ मिलकर करेगी काम

ये कंपनी Iatric Industries Pvt Ltd के साथ जूतों का निर्माण करेगी । कंपनी भविष्य में जूतों के निर्माण से जुड़े बाकी रॉ मटैरियल्स को पूरे भारत में सप्लाई करने की योजना बना रही है। जिससे कि भारत में बनें सामान की क्वालिटी में सुधार हो सकेगा। इस निवेश से राज्य में रोजगार की नई संभावनाएं पैदा होंगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।