रायपुर। उतर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल में इलाहाबाद-फाफामऊ रेलवे स्टेशन के बीच दोहरीकरण और आधुनिकीकरण का काम किया जाएगा। यह कार्य 16 मार्च से 07 अप्रैल तक चलेगा। इसी तरह बनारस रेलवे मंडल में भी दोहरीकरण का काम 25 मार्च से 08 अप्रैल तक किया जायेगा।


इस कारण दुर्ग से छपरा जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी। कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 15 मार्च से 07 अप्रैल तक छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस और 16 मार्च से 08 अप्रैल तक दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रदद रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां

19, 26 मार्च और 02 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद, छिवकी, जिवनाथपुर, बनारस, शाहगंज होकर चलेगी। 21, 28 मार्च और 04 अप्रैल को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, बनारस, जिवनाथपुर, इलाहाबाद, छिवकी हेकर चलेगी।

03, 04, 06 और 07 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बलिया, मऊ जंक्शन, शाहगंज होकर चलेगी। 02, 03, 05 और 06 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, मऊ जंक्शन, बलिया होकर चलेगी। 04 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज, मऊ जंक्शन, बलिया होकर चलेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।