शादी विवाह और शोक कार्यक्रम में केवल 10 लोगों के शामिल होने के आदेश, ई-पास के लिए ये निर्देश पढ़ें पूरी खबर
शादी विवाह और शोक कार्यक्रम में केवल 10 लोगों के शामिल होने के आदेश, ई-पास के लिए ये निर्देश पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना की रोकथाम के लिए 9 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लागू किया गया है इस बीच जिला कलेक्टर ने शादी विवाह व शोक कार्यक्रम में अधिकतम 10 की मौजूदगी की अनुमति दी है।

बता दें कि जिला प्रशासन ने पहले शादी विवाह व शोक कार्यक्रम में अधिकतम 50 व्यक्तियों की शामिल होने की अनुमति दी थी, जिसमें बदलाव करते हुए अब केवल 10 लोगों को इन कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी गई है।

वहीं बस स्टैंड, एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन तक आने जाने वाले यात्रियों को दिए जाने वाले ई पास जारी करने के नियम में भी संशोधन किया गया है। अब केवल यात्रा टिकट दिखाकर ही यात्री यात्रा कर सकेंगे।

देखें पूरा आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  अब अंबिकापुर में सामने आया ब्लैक फंगस का मरीज, रायपुर रेफर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।