रायपुर। नवा रायपुर स्थित मेफेयर होटल में शाम से देर तक रात तक बजाए जाने वाले डीजे के शोर से राखी गांववासी परेशान हैं। करीब 50 से ज्यादा लोग इसकी शिकायत लेकर गुरुवार को राखी थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

ग्रामीणों का कहना है कि मेफेयर होटल में शाम 7 बजे से देर तक रात 2 बजे तक डीजे इतने तीव्र ध्वनि के साथ बजाया जाता है कि इसके आसपास रहने वाले और यहां से गुजरने वाले लोग बहरेपन के श्किार हो रहे हैं। लोग ठीक से नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं। स्कूल कॉलेज में परीक्षा का सीजन होने से छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों न्रे थानेदार को बताया कि होटल से उठने वाले डीजे के शोर पर रोक लगाने के लिए कई बार पुलिस हेल्प लाइन 112 पर फोन किया गया मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

शिकायत में ग्रामीणों ने चेेताया है​ कि अगर उनकी मांग पर कार्यवाही नहीं की गई तो 23 फरवरी को रात 8 बजे वे मेफेयर होटल के सामने धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

See also  रामानुजगंज से बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम ने भरा नामांकन

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।