8सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कॉन्प्लेक्स कोटा में हुआ वृक्षारोपण,कर्नल कुलवंत सिंह ने कैडेट्स संग रोपे पौंधे

रायपुर। 8सीजी गर्ल्स बटालियन एनसीसी रायपुर का औपचारिक उद्घाटन यूनिट के उच्च पदाधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह सेना मेडल एवं दो जूनियर विंग कैडेट्स के द्वारा संपन्न किया गया। कार्यक्रम में एडम ऑफिसर मेजर सुरेखा राव, कार्यालयीन अधिकारी एएनओ एवं कैडेट्स भी शामिल रहे।

प्रांगण में किया गया वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ के नए हेडक्वार्टर के उदघाटन अवसर पर रिबन काटकर औपचारिक प्रवेश की परंपरा से परिवेश खुशनुमा हो गया। उच्च पदाधिकारियों द्वारा यूनिट के प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया,जिससे यह अवसर और भी यादगार हो गया।

बता दें कि 8सीजी गर्ल्स बटालियन पूर्व में गोल चौक रोहणीपुरम में स्थित था ,जो कि स्थानांतरित होकर एनसीसी कॉन्प्लेक्स कोटा (सुयश हॉस्पिटल के सामने) में संचालित किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।