लखनऊ: पीएम मोदी ने आज लखनऊ की वृदांवन तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) का उद्घाटन किया है। पीएम मोदी सुबह आज सुबह 10 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। रिलायंस ग्रुप के चेयरमेन और मैनेंजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Reliance Group Chairman Mukesh Ambani) भी उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में भाग लिया। यह समिट 12 फरवरी तक चलेगा।

मुकेश अंबानी ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors Summit 2023) में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि रिलायंस (Reliance) उत्तर प्रदेश में अगले चार वर्षों में दूरसंचार, खुदरा और नए ऊर्जा कारोबार में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के लिए आशा का केंद्र बन गया है। मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि जियो 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा। Jio 2023 के दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के हर शहर और गांव को कवर करने के लिए 5G के अपने रोल-आउट को पूरा कर लेगा।

See also  काेराेना इफेक्टः फाेर्ब्स की सूची से 12 दिन में 226 दाैलतमंद बाहर हुए, बिल गेट्स ने बचाई रैंकिंग, मुकेश अंबानी 21वीं रैंक पर खिसके

यूपी के मंत्रियों ने क्या कहा
राज्य के मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। 6 सालों में उत्तर प्रदेश निवेश का हब बनकर उभरा है। आज 27 लाख करोड़ के निवेश के MoU साइन हो रहे हैं, जो उत्तर प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर प्रदेश को लोग सबसे अच्छा मानते हैं। अच्छे काम के बल पर योगी सरकार दोबारा सत्ता में आई, लोगों का विश्वास बढ़ा है और ये उसी का उदाहरण है कि आज यहां निवेश करने के लिए लोग उत्सुक हैं।

See also  Morbi Bridge Accident : पुल गिरने से 190 लोगो की मौत,पीएम कल करेंगे मोरबी का दौरा