ब्रेकिंग: पीएम मोदी आज रात 8 बजे करेंगे कोरोना और टीकाकरण की स्थिति पर समीक्षा
ब्रेकिंग: पीएम मोदी आज रात 8 बजे करेंगे कोरोना और टीकाकरण की स्थिति पर समीक्षा

नई दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। पिछले तीन से हर रोज दो लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोविड से होने वाली मौतों की संख्या ने भी सरकार से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में पीएम मोदी आज रात 8 बजे कोरोना और टीकाकरण की स्थिति पर समीक्षा करेंगे।

कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब नजर आ है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। वहीं देश में शनिवार को बीते 24 घंटों में 2.34 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले और 1,341 लोगों की संक्रमण के चलते जान चली गई है।

महामारी के रौद्र रूप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की। महाराष्ट्र में हालात बिगड़ते देख राज्य के सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से बात की और 1500 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजने की मांग की।

See also  यहां अवैध रुप से बनाई जा रही थी देशी शराब, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।