नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम गांधी जयंती के अवसर पर वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (Global indian scientist) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन वैश्विक और प्रवासी भारतीय अनुसंधानकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक मंच प्रदान करता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय मूल के दिग्गजों को एक मंच पर लाना है जो दुनिया भर की अकादमिक और शोध संस्थाओं से जुड़े हैं।

31 अक्टूबर तक चलेगा सम्मेलन

प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दो से 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”कल के वैभव शिखर सम्मेलन में भाग लेने को उत्सुक हूं।

यह सम्मेलन भारतीय मूल के वैश्विक वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को साथ लाता है। दो अक्टूबर की शाम 6:30 बजे आप भी जुड़िए। इस सम्मेलन में 55 देशों के भारतीय मूल के 3,000 से अधिक वैज्ञानिक और शिक्षाविद तथा 10 हजार से अधिक प्रवासी वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल होंगे।

See also  दीपका में लूट: चेक पोस्ट के करीब ही सुरक्षा गार्ड को पीटकर 30 लाख से ज्यादा उड़ा ले गए लूटेरे, आसपास का कैमरा भी खराब

देशभर के सरपंचों और ग्राम प्रधानों को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन अभियान के और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए देश भर के सरपंचों और ग्राम प्रधानों को पत्र लिखा है और कहा है कि इसके लक्ष्य को गांवों के सामुदायिक नेतृत्व की मदद से पूरा किया जा सकता है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री ने जनता और ग्राम पंचायतों से जल जीवन अभियान को जन आंदोलन बनाए जाने की अपील की। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत वर्ष 2024 तक हर घर को जल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News  केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitter पर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।एकहीक्लिकमेंपढ़ेंThe Rural Press कीसारीखबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।