विधायक शैलेष पांडेय

बिलासपुर/रायपुर। बिलासपुर में विधायक शैलेष पांडेय के साथ दुर्व्यवहार करने वाले थानेदार कलीम खान को लाइन अटैच कर दिया गया है। विधायक ने इस मामले की शिकायत PHQ में की थी।

बता दें कि छह माह पहले लिंक रोड स्थित श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास कांग्रेस नेता व विधायक शैलेष पांडेय के समर्थक मोती थारवानी अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में जा रहे थे। गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरक्षक व थारवानी के बीच जमकर विवाद हो गया था।

थारवानी के गाली-गलौज धमकाने का वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने थारवानी के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसकी गिरफ्तारी के दौरान विधायक पांडेय और समर्थकों की भीड़ तारबाहर थाने पहुंच गई थी। आरोप है कि उस दौरान TI कलीम खान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जिससे विधायक खासे नाराज हो गए थे।

See also  हरमनप्रीत की कप्तानी में मिशन वर्ल्ड कप! पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

उन्होंने जनप्रतिनिधि से दुर्व्यवहार की शिकायत पुलिस मुख्यालय में की थी। तब इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, इस बीच थानेदार कलीम खान का तबादला साइबर सेल में नोडल अधिकारी के रूप में कर दिया गया। इधर अब अचानक SP पारुल माथुर ने लाइन अटैच कर दिया है।

SP बोली लाइन अटैच नहीं, चिटफंड का काम देखेंगे कलीम खान

SP पारुल माथुर ने आदेश में निरीक्षक कलीम खान को पुलिस लाइन में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। जिसमें उन्हें चिंटफंड कंपनियों के खिलाफ शिकायतों की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी करने का जिक्र किया गया है।

SP माथुर ने कहा कि कलीम खान को लाइन अटैच नहीं किया गया है। उन्हें चिटफंड कंपनी की जांच के लिए नोडल अधिकारी ASP ग्रामीण रोहित झा के साथ मिलकर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।