रायपुर। बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर के शांति नगर स्थित सरकारी आवास में बीते दिनों चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। कलेक्टर के आवास में हाथ साफ़ करने वाले शातिर चोरों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चोरी करने वाले शातिर आरोपियों को पुलिस रायपुर लेकर आ गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद फ्लाइट से कोलकाता भाग गए थे। एसएसपी आरिफ शेख के नेतृत्व में गठित टीम ने कोलकाता से आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई है।

ऐसे मिला क्लू, फिर कड़ी से कड़ी जुड़ती गयी

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद एक चोर की एटीएम से पैसे निकालते समय तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। यहीं से सबसे बड़ा सबूत पुलिस के हाथ लगा था। इसी सबूत के जरिए कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई और आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

आरोपियों के पास से चोरी की गई ज्वेलरी और नगदी भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा आज शाम तक कर सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।