बर्बरता: बिलासपुर में पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाकर नागा साधु को बुरी तरह पीटा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक नागा साधु से मारपीट का मामला सामने आया है। दरअसल, नागा साधु की पिटाई का आरोप छत्तीसगढ़ पुलिस पर लगा है. बताया जाता है कि बिलासपुर पहुंचे नागा साधु को पुलिसकर्मियों ने थाने ले जाकर बुरी तरह से पीटा। इसके बाद उनके पास मौजूद करीब सवा लाख रुपए और चांदी के बर्तन भी लूट लिए। रेलवे कर्मचारी ने उन्हें घायल हालत में सड़क किनारे देखा तो उनके गुरु भाई के आश्रम पहुंचाया।

साधु को गुरु भाई शंभू महाराज के आश्रम था जाना

जानकारी के मुताबिक, जूना अखाड़ा के नागा साधु योगी गंगापुरी सोमवार सुबह सेकेंड AC से ट्रेन में त्रिवेंद्रम से बिलासपुर पहुंचे थे। उनको यहां चकरभाटा रेलवे स्टेशन के पास अनुसुइया धाम में अपने गुरु भाई शंभू महाराज के आश्रम में जाना था। स्टेशन पर उतरने के बाद वह बाहर ही स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो पुलिसकर्मी पहुंचे और संदेह जताते हुए उन्हें तोरवा थाने ले गए। आरोप है कि वहां उनको बुरी तरह से पीटा गया।

See also  आप पदाधिकारियों से संजीव झा ने ली चुनावी रिपोर्ट

पुलिसकर्मियों ने थैला भी छीना

उनके पास मौजूद थैले को भी पुलिसकर्मियों ने छीन लिया। उनके थैले में करीब सवा लाख रुपए, 12 हजार रुपए का मोबाइल, चांदी के बर्तन थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे लूट लिया। साधु स्थानीय भाषा ठीक से न तो बोल पा रहे थे और न समझ पा रहे थे। इसके बाद उन्हें पुलिसकर्मियों ने बाहर भगा दिया। वह घायल हालत में गड़ा गिरजा के पास कराह रहे थे।

संत होने का पता चलने पर रेलवे कर्मचारी ने उन्हें आश्रम पहुंचाया

इसी बीच वहां से रेलकर्मी प्रमोद नगई निकले, पहले तो उन्हें लगा कि कोई मानसिक विक्षिप्त है। इसके बाद वाह उन्हें नग्न देख घर से कपड़े लाकर पहनाने लगे। इस पर नागा साधु ने बताया कि वह नियमों में बंधे हुए हैं और कपड़े पहनने से इनकार कर दिया। संत होने का पता चलने पर प्रमोद उन्हें अपने घर ले गए और घाव पर दवाई लगाई। इसके बाद नागा साधु के बताने पर प्रमोद ने उन्हें गुरु भाई के आश्रम पहुंचा दिया।

See also  छत्तीसगढ़ के 23 साल के इतिहास में पहली बार शनिवार को भी चलेगी विधानसभा की कार्रवाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।