पोर्न फिल्म केस : बॉम्बे हाईकोर्ट ने ठुकराई राज कुंद्रा की तुरंत रिहाई की याचिका, अभी जेल में रहना होगा

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Actress Shilpa Shetty) के पति और पोर्न फिल्मों के आरोपी व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) को अभी जेल में ही रहना होगा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करने और तुरंत रिहा करने की याचिका ठुकरा दी है।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश में कुछ भी गलत नहीं है जिसमें निचली अदालत ने 20 जुलाई को राज कुंद्रा को पुलिस हिरासत में भेज दिया था। बता दें कि राज कुंद्रा और रयान थोर्प ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के रिमांड ऑर्डर को चुनौती दी थी और तत्काल रिहाई की मांग की थी।

बता दें कि व्यवसायी कुंद्रा को उनके एक सहयोगी रयान थोर्पे के साथ, 19 जुलाई को पोर्नोग्राफी वीडियो बनाने में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, उन्होंने तर्क दिया है कि विचाराधीन सामग्री पोर्नोग्राफ़ी नहीं थी और इसी तरह की सामग्री ओटीटी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है।

See also  योगा दिवस के अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने दिया अपने फैंस को तोहफा!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।