दिल्ली में लॉकडाउन की तैयारी? आज एलजी से कोरोना पर मीटिंग करेंगे केजरीवाल
दिल्ली में लॉकडाउन की तैयारी? आज एलजी से कोरोना पर मीटिंग करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान दोनों शहर में कोरोना वायरस की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड 17,282 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह अब तक एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 104 लोगों ने वायरस के संक्रमण की वजह से दम तोड़ा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट करके कहा गया है, ‘कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के साथ स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।