नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार पीके सिन्हा ने दिया पद से इस्तीफ़ा

टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रमुख सलाहकार पीके सिन्हा ने निजी कारणों के चलते इस्तीफा दिया है. इस इस्तीफे के बाद सामने आ रही चर्चाओं की मानें तो उन्हें शायद किसी राज्य का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया जा सकता है.

कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल की जगह उन्हें दिल्ली का या किरण बेदी से खाली हुई पुदुचेरी का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया जा सकता है.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के 1977 बैच के वरिष्ठ आईएएस पीके सिंहा को सेवानिवृत्ति के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रमुख सलाहकार के रूप में 11 सितंबर 2019 को नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह देश के कैबिनेट सचिव के पद पर तैनात थे.

इसके साथ ही भारत सरकार के कई प्रमुख मंत्रालयों में बतौर सचिव पीके सिन्हा ने काम किया था. पीके सिन्हा दिल्ली विश्वविद्यालय के चर्चित कॉलेज सेंट स्टीफन से अर्थशास्त्र में शिक्षा लेने के बाद भारतीय प्रसासनिक सेवा में आए थे.

कैबिनेट सचिव के रूप में पीके सिन्हा के काम को जमकर सराहा गया. उनके रिटायर्ड होने के बाद सरकार ने उन्हें एक एक्सटेंशन भी दिया. एक्सटेंशन समाप्त होने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में बतौर प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।