ब्रेकिंग: निजी अस्पतालों को जगह-मांग के आधार पर ही मिलेगी वैक्सीन, नहीं चलेगा कोटे वाला हिसाब
ब्रेकिंग: निजी अस्पतालों को जगह-मांग के आधार पर ही मिलेगी वैक्सीन, नहीं चलेगा कोटे वाला हिसाब

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण नीति में एक बार फिर बदलाव किया है। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए सरकार ने वैक्सीन वितरण प्रक्रिया को लचीला बनाया है। अब निजी अस्पतालों को आबादी और मांग के हिसाब से कोविड वैक्सीन की खुराक दी जाएगी।

टीकाकरण अभियान में व्यापक भागीदारी और वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किए गए नियमों के आधार पर अलग-अलग अस्पतालों में वितरित किया जाएगा। केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राज्यों को टीकों का कुल  25% हिस्सा मिलता है। हालांकि अब निजी अस्पतालों के आसपास रहने वाली आबादी के हिसाब से उन्हें वैक्सीन मुहैया कराई जाएगी।

बता दें कि 18 से 44 साल की आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए पहले राज्यों को खुले बाजार से वैक्सीन लेनी पड़ती थी, लेकिन नई गाइडलाइंस के मुताबिक,  राज्य सरकारों को कोई खरीद नहीं करनी होगी। वे सिर्फ केंद्र से मिली वैक्सीन को लगाएंगे। इस नियम में निजी अस्पतालों को केंद्र से  25% डोज के अलावा वैक्सीन निर्माताओं से सीधे खरीदने की भी छूट मिली है।

See also  छत्तीसगढ़ में कोरोना का रिकार्ड ब्रेक: 24 घंटे में 15256 नए पॉजिटिव,105 की मौत,सबसे अधिक मरीज 3438 रायपुर में, 60 लोगों ने तोड़ा दम

आबादी को ध्यान में रखकर देनी होगी वैक्सीन की खुराक

नई गाइडलाइंस के मुताबिक, राज्यों को “बड़े और छोटे निजी अस्पतालों के आसपास आबादी को ध्यान में रखकर वैक्सीन उपलब्ध कराना है। नए नियमों में साफ तौर से कहा गया है कि केंद्र कुल मांग के आधार पर, निजी अस्पतालों को टीकों की आपूर्ति और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से भुगतान की सुविधा प्रदान करेगा।

21 जून से 18 प्लस लोगों को मिलेगी वैक्सीन

गौरतलब है कि पिछले दिनों राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने मुफ्त टीकाकरण का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि 21 जून से 18 साल से ज्यादा उम्र वाले हर व्यक्ति को सरकार मुफ्त में टीका लगाएगी। हालांकि निजी अस्पतालों में वैक्सीन के लिए पहले की तरह कीमत चुकानी होगी।

सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए तय किए दाम

सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन मुफ्त लगाई जाएगी। वहीं निजी अस्पतालों में टीका लगवाने के लिए पैसे देने होंगे। हालांकि निजी अस्पताल अनाप-शनाप  दाम नहीं वसूल सकेंगे। केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों के लिए कोविशील्ड के दाम 780 रुपए तय किए हैं, कोवैक्सिन की कीमत 1,410 रुपए और स्पुतनिक वी के लिए 1,145 रुपए की कीमत तय की गई है।

See also  नई गाइडलाइन: बसों में आवागमन को लेकर संचालकों को मिले सख़्त निर्देश, बिना मास्क नहीं होगी यात्रा की अनुमति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।