नई दिल्ली। PT Usha IOA chief: भारत की उड़नपरी पीटी उषा का भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की पहली महिला अध्यक्ष बनना तय है। महज औपचारिक ऐलान शेष है। बता दें कि 10 दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए वो अकेली उम्मीदवार बनी। रविवार को नामांकन का आखिरी दिन था और पीटी उषा के अलावा किसी ने दावेदारी पेश नहीं की।

PT Usha IOA chief बता दें, अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष (महिला), संयुक्त सचिव (महिला) पदों पर भी चुनाव होना है। कार्यकारिणी परिषद के चार सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। आईओए चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर उमेश सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को कोई नामांकन नहीं आया, लेकिन रविवार को विभिन्न पदों के लिए 24 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।