चंडीगढ़। कोरोना के खतरे के बीच राजस्थान के बाद पंजाब सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए पूरे राज्य को 31 मार्च लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य की जनता से कोरोना वायरस से लड़ने में प्रशासन की मदद करने की भी अपील की है।


सरकारी आंकड़ों में अब तक देश में अब तक 324 मामले सामने आए हैं। इसमें से 41 विदेशी हैं।6 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

इससे पहले सरकार ने राज्य के कुछ जिलों को लॉकडाउन करने का फैसला किया था। इनमें जालंधर, संगरूर जैसे जिले शामिल थे। लेकिन कोरोना के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने 31 मार्च तक के लिए पूरे राज्य को लॉकडाउन करने का फैसला किया है। इस दौरान रोजमर्रा की जरूरत वाली सामानों जैसे सब्जी और दूध की दुकानों के साथ-साथ मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इनके अलावा कोई दुकान नहीं खुलेगी।

See also  नर्स को घर से निकालने वाले मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज, चॉइस सेंटर को किया गया निरस्त

पंजाब में कोरोना के 13 मरीज

पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 13 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। नवांशहर के पहले कोरोना पॉजिटिव मृतक के परिवार के छह लोगों का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। सभी मरीजों को नवांशहर के सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।