नई दिल्ली/रायपुर। Rahul Gandhi campaign in Gujarat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 नवंबर को गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। वह कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर गुजरात का दौरा करेंगे।

Rahul Gandhi campaign in Gujarat: बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधान सभा चुनाव प्रचार नहीं करने के कारण पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को भाजपा की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जहां 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे।

Rahul Gandhi campaign in Gujarat: अब हिमाचल में चुनाव खत्म होने के साथ ही कांग्रेस गुजरात पर फोकस कर रही है। अगले कुछ हफ्तों में, कांग्रेस के प्रमुख पार्टी नेताओं द्वारा चुनावी राज्य में कई प्रचार रैलियां निर्धारित की गई हैं।

Rahul Gandhi campaign in Gujarat: इसके तहत पार्टी आगामी 15 दिनों में कुल 25 मेगा रैली करेगी जो 125 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा। कांग्रेस की ये रैलियां आक्रामक चुनावी रणनीति के तहत होंगी, जिसमें पार्टी के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

See also  जस्टिस गुलाम मिन्हाजुद्दीन बने वक्फ़ बोर्ड के नए अध्यक्ष

Rahul Gandhi campaign in Gujarat: पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, दोनों मुख्यमंत्री – अशोक गहलोत और भूपेश बघेल; कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों और ओबीसी-एससी-एसटी-अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेता भी आगामी दिनों में गुजरात में चुनावी रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।