Corona संकट के बीच Railway चलाएगा 9 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन
Corona संकट के बीच Railway चलाएगा 9 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेन

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बाद Indian Railways भारतीय रेलवे ने फैसला किया है कि वो करीब 70 प्रतिशत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर देगी।

इस फैसले के तहत रेलवे आने वाले दो हफ्तों में 133 और ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है। इनमें 88 गाड़ियां समर स्पेशल, जबकि 45 गाड़ियां त्योहार स्पेशल होंगी।

9 हजार 622 विशेष ट्रेनों को मंजूरी

भारतीय रेल्वे के जारी किए गए आदेश में 9 हजार 622 विशेष ट्रेनों को मंजूरी दे दी गई है। यानी प्रतिदिन देशभर में 7 हजार से भी ज्यादा ट्रेनों का संचालन होगा।

कोरोना से पहले संचालित हो रही थीं 11 हजार 283 ट्रेनें

कोरोना महामारी से पहले औसतन 11 हजार 283 ट्रेनें रोजाना संचालित हो रही थीं। फिलहाल देश में 5 हजार 387 उपनगरीय ट्रेन चल रही हैं। इसमें सबसे ज़्यादा मध्य रेलवे क्षेत्र की हैं जिसके तहत मुंबई और पुणे आते हैं।

मध्य रेलवे क्षेत्र में इस समय 82 प्रतिशत मेल एक्सप्रेस और 25 प्रतिशत लोकल गाड़ियां संचालित की जा रही हैं।

See also  Pitra Paksha 2025 : किन-किन तिथियों पर होगा कौन-सा श्राद्ध, देखें पूरी लिस्ट...

बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं घरों को

रेलवे का ये फैसला काफी चौंकाने वाला माना जा रहा है क्योंकि, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रवासी मजदूर लगातार अपने घरों की ओर लौट रहे हैं और साथ ही वो संक्रमण की दर को काफी हद तक बढ़ा रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।