टीआरपी न्यूज/रायपुर। बढ़ते तापमान के चलते गर्मी ने दस्‍तक दे दी है। इस बीच, सोमवार से शुरू होने जा रहे नए सप्‍ताह के अंत तक छत्तीसगढ़ में गरजचमक के साथ बारिश की संभावना है। 19 फरवरी से मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश या गरज के साथ हल्की बौछार पड़ सकती हैंं। 19 फरवरी को ही मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश की संभावना है। यह दौर बाद के दिनों में बढ़ सकता है।

जाने मौसम का हाल

जम्मू-कश्मीर के पूर्वी इलाकों, लद्दाख और उत्तरी हिमाचल प्रदेश में अगले 18 से 24 घंटों के दौरान एक-दो जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में यह बदलाव नए सिस्‍टम के चलते होगा।

इन तारीखों को बारिश संभव

18 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है। इसके चलते जम्‍मू के उत्तरी भागों और कश्‍मीर में असर देखा जाएगा। यहां बारिश संभव है।
22 फरवरी और 23 फरवरी को अधिकतम तीव्रता के साथ यह बारिश देखी जाएगी जो 24 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से पूरे मध्य भारत का मौसम शुष्क चल रहा है। उत्तर मध्य प्रदेश में मध्यम हवाएं चल रही हैं। हालांकि मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी भाग में इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहेगा।

राजस्‍थान में 16 से 22 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

Skymet Weather के मौसम विज्ञानियों ने अगले दो से तीन दिनों के दौरान मौसम की स्थिति की भविष्यवाणी की है।इस सप्ताह राजस्थान के लगभग सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने के कारण धूप का प्रभाव बढ़ेगा जिससे दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि 18 फरवरी मंगलवार से रात के तापमान में कुछ स्थानों पर 2-3 डिग्री की गिरावट आने से ठंड की वापसी हो सकती है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।