Raipur City Crime: रायपुर में कोरियर से कोकीन भेजने वाले नाइजीरियन सिंडिकेट के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार,खाते में 6 महीने में 2 करोड़ का ट्रांजेक्शन
Raipur City Crime: रायपुर में कोरियर से कोकीन भेजने वाले नाइजीरियन सिंडिकेट के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार,खाते में 6 महीने में 2 करोड़ का ट्रांजेक्शन

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर में कोरियर के जरिए कोकीन सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में रायपुर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाइजीरियन नागरिक भी शामिल है।

Raipur City Crime: गिरफ्तार आरोपियों में तिलक नगर, दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा और नाइजीरिया निवासी तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 9.70 लाख रुपए नकद, 5 आईफोन, 3 चेकबुक सहित करीब 11 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

Raipur City Crime: पुलिस के अनुसार यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित होकर देश के विभिन्न राज्यों में कोकीन की सप्लाई कर रहा था। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और देवेंद्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

See also  Raipur City Crime: होली के दिन रामनगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों ने भागकर बचाई जान

Raipur City Crime: बीपी मशीन के बॉक्स में छिपाकर भेजते थे कोकीन

मामले का खुलासा 19 मार्च 2026 को तब हुआ, जब देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नारायणा हॉस्पिटल के पास कृष्ण गोपाल अग्रवाल को 4.55 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 2.27 लाख रुपए की कोकीन, एक चारपहिया वाहन और आईफोन जब्त किया गया था।

Raipur City Crime: पूछताछ में सामने आया कि ड्रग्स की सप्लाई एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के जरिए हो रही थी, जिसका संचालन दिल्ली से किया जा रहा था। यह गिरोह कोकीन को बीपी मशीन के डिब्बों में छिपाकर कोरियर के माध्यम से रायपुर समेत अन्य शहरों में भेजता था, ताकि किसी को संदेह न हो।

Raipur City Crime: दिल्ली में दबिश, दो गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद रायपुर पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हुई और तिलक नगर क्षेत्र में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया कि नाइजीरिया में बैठा ‘चिची’ नामक व्यक्ति पूरे सिंडिकेट का संचालन कर रहा था, जबकि सन्नी शर्मा कमीशन के बदले अपने बैंक खातों के जरिए लेन-देन करता था।

See also  CBSE 10th-12th Board Exam Date Reschedule: सीबीएसई ने बदली 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख, अब इस तारीख को पहला पेपर, यहां चेक करें शेड्यूल

Raipur City Crime: 6 महीने में 2 करोड़ का ट्रांजेक्शन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पिछले छह महीनों में आरोपियों के बैंक खातों से करीब 2 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ है। फिलहाल इन ट्रांजेक्शनों की गहन जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में NDPS Act की धारा 22बी के तहत अपराध क्रमांक 33/26 दर्ज किया गया है।