Raja Raghuvanshi murder case

Raja Raghuvanshi murder case: शिलांग। राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी, उनके प्रेमी राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और एक अन्य को शिलांग कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी पांचों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 8 दिन की मंजूरी दी।

सूत्रों के मुताबिक, सोनम ने अपने पति राजा की हत्या की साजिश कबूल कर ली है। पुलिस ने जब सोनम का राज कुशवाहा से आमना-सामना कराया, तो उसने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकारी। हालांकि, ASP ईस्ट खासी हिल्स, आशीष ने कहा, हम अभी कागजी कार्रवाई में व्यस्त हैं। पूछताछ के लिए समय नहीं मिला है। कोर्ट के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे।

See also  CG Politics: पुरी में संबित पात्रा के साथ ऑटो की सवारी करते नजर आए राजेश मूणत, जनता को बताई मोदी की गारंटी