Rajnandgaon city Congress secretary arrested for rape, husband also threatened with death
Rajnandgaon city Congress secretary arrested for rape, husband also threatened with death

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में कांग्रेस कमेटी के सचिव को चिखली चौकी पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेता पर उसके ही मोहल्ले में रहने वाली शादीशुदा महिला की शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

महिला ने कांग्रेस नेता पर उसके पति को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। चिखली इलाके में ही रहने वाली महिला ने इस केस में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता विकास गजभिये ने उससे रेप किया है।

विकास गजभिये

उसका कहना था कि विकास ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि यदि किसी से इस घटनाक्रम के बारे में कुछ बताओगे को तुमको पीटा भी जाएगा। जिसके चलते वह परेशान है और अब उसने शिकायत की है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था। केस दर्ज कर करने के बाद देर शाम पुलिस ने कांग्रेस नेता विकास गजभिये को गिरफ्तार किया है।

See also  Hormuz crisis: होर्मुज पर फंसे ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, 40 मिनट ईरान संकट पर चर्चा, इस्लामाबाद फेल, क्या नई दिल्ली में निकलेगा समाधान

फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है। हालांकि पुलिस की तरफ से इस केस में अभी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव है विकास गजभिये

विकास गजभिये लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। विकास वर्तमान में शहर कांग्रेस कमेटी का का सचिव भी है। साध ही शहर के दिग्विजय कॉलेज में जनभागीदारी समिति का सदस्य भी है। ये समिति कॉलेज के विकास के लिए काम करती है।

इस केस में चिखली चौकी प्रभारी शक्ति सिंह का कहना है कि शुक्रवार को महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।