नई दिल्ली। Rajya Sabha Election: देश के तीन राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज, मंगलवार को चुनाव है। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट शामिल है। उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है।

Rajya Sabha Election: वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हो गई। शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। गिनती पूरी होने पर देर रात तक नतीजे घोषित किए जाएंगे।सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में देखने को मिल सकता है।

Rajya Sabha Election:15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 41 नेता पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें पूर्व कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, अशोक चव्हाण और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और एल मुरुगन शामिल हैं।

See also  30 से अधिक आदिवासी ने ली कांग्रेस की सदस्यता, मंत्री कवासी लखमा ने गमझा पहनाकर करवाया पार्टी में प्रवेश

Rajya Sabha Election:यूपी राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह
पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह
प्रदेश के वरिष्ठ नेता अमरपाल मौर्य
पूर्व मंत्री संगीता बलवंत बिंद
पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी
पूर्व विधायक साधना सिंह
आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन
पूर्व सपा नेता और उद्योगपति संजय सेठ

Rajya Sabha Election: यूपी राज्यसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार

अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आलोक रंजन
दलित नेता रामजी लाल सुमन

Rajya Sabha Election:कर्नाटक में क्या है समीकरण

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग को रोकने के लिए सोमवार को अपने विधायकों को एक होटल में शिफ्ट कर दिया है। राज्य पार्टी प्रमुख और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

Rajya Sabha Election:हिमाचल में कांग्रेस की जीत तय

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। इससे वोटिंग की जरूरत पड़ी। कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के 25 विधायक हैं। चुनाव को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जाएगा।

See also  बिहार पुलिस नहीं रोक पाई राहुल को… पैदल ही आंबेडकर हॉस्टल पहुंचे और कहा- हमारी सरकार आई तो हम सब कुछ बदल देंगे