छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के चंगुल से छूटा कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास पहुंचा जम्मू, खुशी से हर आंख हुई नम

रिहाई में अहम रोल निभाने वाले छत्तीसगढ़ के 6 सदस्य भी रहे मौजूद

जम्मू/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के चंगुल से छूटे कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मन्हास शुक्रवार को जम्मू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की गई थी।

ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत कर उन्हें बरनाई स्थित आवास तक ले जाया गया। उनके साथ रिहाई में अहम भूमिका निभाने वाले दस में से छह सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं जम्मू स्थित कांगरा फोर्ट में भी राकेश्वर के लौटने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मां, पत्नी व बच्ची भी एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए पहुंचीं

राकेश्वर की मां, पत्नी व बच्ची भी एयरपोर्ट पर उन्हें लेने के लिए पहुंची थी। राकेश्वर को ठीक देखकर हर किसी की आंखें खुशी से नम दिखी। तिलक लगाकर और हार पहनाकर राकेश्वर का स्वागत किया गया।

बता दें कि कोबरा कमांडो राकेश्वर के परिवार के सभी सदस्य गुरुवार को दिनभर पूजा-अर्चना में जुटे रहे। सभी ने उनके सकुशल घर वापसी की कामना की। कोबरा कमांडो के घर पहुंचने से पहले ही गांव में उत्साह का माहौल है।

एयरपोर्ट पर परिवार वालों, गांव वालों, रिश्तेदारों के साथ ही सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एयरपोर्ट से उन्हें बरनाई में स्थित एक रिजॉर्ट में ले जाया जाएगा, जहां स्वागत कार्यक्रम रखा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।