टीआरपी डेस्क। 46 साल में भारत में रेप के मामले 1,353 फीसदी बढ़े हैं यह खुलासा नेशनल क्राइम

रिकार्ड ब्यूरो  (National crime record bureau, एन.सी.आर.बी.) के आंकड़ों से सामने आए हैं। आंकड़ों

पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि 1971 से लेकर 2017 तक 46 साल में रेप के मामलों में 1,353

फीसदी बढ़ोतरी हुई है। इसके मुकाबले जनसंख्या वृद्धि की भी बात करें तो इसमें 1971 (करीब 56 करोड़)

से 2017 (करीब सवा सौ करोड़) तक 220 फीसदी वृद्धि हुई।

 

पहले नहीं होता था महिला के प्रति अपराधों का रिकॉर्ड :

1971 में देशभर में रेप के 2,487 मामले दर्ज किए गए थे जोकि 2017 में 33 हजार 6 सौ 58 तक पहुंच

गए हैं। यहां यह समझना जरूरी है कि ये मामले वे हैं जो कागजों में हैं। इसके अलावा कितने मामलों को

दबा दिया गया इसका आकलन करना मुश्किल है।

 

एन.सी.आर.बी. के आपराधिक मामलों का लेखा-जोखा 1953 से रख रहा है। 1971 में महिलाओं के प्रति अपराध

See also  Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से चमकेगी इन दो राशियों की किस्मत, क्या आप भी हैं शामिल

के मामलों का रिकॉर्ड रखा जाने लगा। इससे पहले महिलाओं के साथ रेप के आंकड़े एन.सी.आर.बी. की रिपोर्ट

में शामिल नहीं किए जाते थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि देश में आजादी के बाद से ही महिलाओं से

कैसा बर्ताव किया जाता रहा होगा। 1953 से 1971 में जिन आपराधिक मामलों का रिकार्ड रखा जाता था उनमें

मर्डर, अपहरण, डकैती, घरों के ताले तोड़कर चोरी करना, सांप्रदायिकता फैलाना, ठगी और मारपीट आदि

शामिल था। एन.सी.आर.बी. ने महिलाओं से हुए रेप के आंकड़ों की 1971 से 2013 तक तुलना भी की लेकिन

2014 के बाद तुलनात्मक विश्लेषण सार्वजनिक नहीं किया जा रहा।

 

रेप के 28,156 विचाराधीन आरोपी भी बंद हैं जेलों में :

एन.सी.आर.बी. के 2017 के आंकड़ों के मुताबिक देश की 1,361 जेलों में बंद 4,50,696 कैदियों में से 50,669

कैदी महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में विचाराधीन हैं। इनमें रेप के आरोपियों की संख्या 55.6 फीसदी यानी

See also  सिलावट ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, वजह बताई - "स्वेच्छा"

28,156 है। दहेज उत्पीडन में महिलाओं की हत्या करने के आरोप में 13,741 यानी 27.1 फीसदी कैदियों के मामले

भी अदालतों में चल रहे हैं। पति और रिश्तेदारों द्वारा महिलाओं के उत्पीडन के 9.1 फीसदी यानी 4,608 विचाराधीन

कैदी भी जेलों में बंद हैं। महिलाओं पर हमला करने के आरोप में 3,426 यानी 6.8 फीसदी आरोपी भी जेलों की

पनाह में हैं। इसके अलावा महिलाओं का अपमान करने वाले 735 यानी 1.5 फीसदी आरोपी भी जेलों की

शरण में हैं। जबकि 10,892 बलात्कारी सजा होने के बाद जेलों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।