नई दिल्‍ली। RBI Monetary Policy, Loan more expensive: रिजर्व बैंक के अध्यक्ष शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक (RBI Monetary Policy) में शुक्रवार को रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट दर 0.50 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है। अब यह दर बढ़कर 5.40 फीसदी से 5.90 फीसदी हो गई है।

RBI Monetary Policy, Loan more expensive: बता दें कि इसका सीधा असर लोन पर लगने वाली ब्याज दर पर पड़ेगा। होम लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। आशंका जताई जा रही थी कि महंगाई को काबू करने के लिए एक बार फिर रेपो रेट बढ़ाया जा सकता है।

RBI Monetary Policy, Loan more expensive: आरबीआई गवर्नर के ऐलान से पहले जानकारों ने 35 से 50 बेसिस पॉइंट के बीच कहीं भी ब्याज दरों में वृद्धि का अनुमान लगाया था। इस बढ़ोतरी से पहले हाल के महीनों में रिजर्व बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाने से गुरेज नहीं किया है।

See also  RBI Monetary Policy: लगातार 10वीं बार नीतिगत दरों में बदलाव नहीं, सस्ते लोन के लिए करना होगा इंतजार

RBI Monetary Policy, Loan more expensive: इसी साल मई से लेकर अब तक आरबीआई ने ब्याज दरों में 140 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है। मई में 40 बेसिस पॉइंट्स तो जून और अगस्त में क्रमश: 50-50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।