रायपुर/जगदलपुर/कोंडागांव। CG News: कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के केशकाल घाट पर सड़क मरम्मत कार्य के चलते आगामी 4 से 10 नवम्बर 2022 तक मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान आम लोगों के सुविधा के लिए बसों, कारों और बाइकों का आवागमन जारी रहेगा।

CG News: इस मार्ग के अलावा केशकाल विश्रामपुरी चौक से विश्रामपुरी-बोरई-नगरी होकर धमतरी तक पहुंचने व्यवस्था निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में भारी वाहनें और ट्रकें राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित माकड़ी ढाबा से भानुप्रतापपुर-अंतागढ़-नारायणपुर से होकर कोंडागांव पहुंच सकती हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।