नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में करीब 3600 टन सोना मिलने की बात जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने खारिज कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि 3600 टन टन नहीं, सिर्फ 160 किलो औसत दर्जे का सोना मिलने की संभावना है।


बता दें कि बीते एक हफ्ते ये सोनभद्र के दो इलाकों में सोने के भंडार मिलने की बात कही गई थी। जिसके बाद प्रदेश और केंद्र के नेताओं की ओर से बयान आने शुरू हो गए थे। कहा जा रहा था कि इस सौने से प्रदेश और देश की इकोनॉमी को काफी फायदा होगा। जीएसआई के बयान आने के बाद प्रदेश और केंद्र सरकार की उम्मीदों को गहरा झटका लगा है।

जीएसआई की सफाई के साथ उन तमाम खबरों पर ब्रेक लग गया, जिसमें पिछले एक हफ्ते से सोनभद्र में भारी पैमाने पर सोना मिलने का दावा किया जाता रहा है। आखिर सोनभद्र में तीन हजार टन सोना होने की बात कहां से फैली? जानकारी के अनुसार सारा खेल उत्तर प्रदेश के खनन विभाग और सोनभद्र के कलेक्टर के बीच हुए कुछ पत्र-व्यवहार के लीक होने के बाद शुरू हुआ।

See also  Vehicle Parking Rule : सड़क पर खड़ी गाड़ी की तस्वीर भेजने पर मिलेगा 500 रुपये का इनाम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।