जांजगीर। पामगढ़ तहसील क्षेत्र के भड़ेरिया पारा खरौद में एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार भड़ेयापारा खरौद निवासी आवेदक कोमल पाण्डेय से उसकी पैतृक भूमि खसरा नंबर-309/1, रकबा 10 डिसमिल, जमीन सीमांकन

करने के एवज में राजस्व निरीक्षक शिव ठाकुर ने दस हजार रूपये रिश्वत की मांगी थी।

जिसकी शिकायत एण्टी करप्शन ब्यूरो में की गई थी। पूरी पड़ताल के

बाद आरोपी को आज जांजगीर स्थित लालू स्वीट्स रेस्टोरेंट केरा में सात हजार रुपए की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Folloकरें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।