लंदन। Britain Political Crisis: एक बार फिर ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए चुनाव (Britain Prime Minister Elections) होने हैं। लिज ट्रस (Liz Truss) के इस्तीफे के बाद यहां राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इसका सीधा फायदा भारतीय मूल के ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को होता दिख रहा है। वह फिलहाल इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनके अलावा बोरिस जॉनसन और वरिष्ठ कैबिनेट सदस्य पेनी मोर्डौंट भी इस रेस में शामिल हैं।

बता दें कि लिज ट्रस (Liz Truss) ने गुरुवार (20 अक्टूबर) को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे में अब एक बार फिर यहां सियासी संकट बढ़ गया है। देश को फिर से अपना प्रधानमंत्री चुनना है।

100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन

सबसे बड़ी बात यह है कि नामांकन प्रक्रिया की दौड़ में सुनक ने बाजी मार ली है। उन्हें नामांकन के लिए जरूरी 100 कंजर्वेटिव नेताओं का समर्थन मिल गया है। 24 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। लिज के इस्तीफे के बाद सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी को एक हफ्ते में यूनाइटेड किंगडम के नए प्रधानमंत्री की शपथ दिलानी होगी।

See also  ब्रिटेन में आ गई मंदी, अर्थव्यवस्था से उबरने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।