सड़क हादसा
सड़क हादसा: अंबिकापुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 2 व्यापारियों की मौत

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में बोलेरो सवार दो व्यापारियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यापारी घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

ट्रक चालक फरार

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र में कराबेल पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की टक्कर से यह हादसा हुआ। गाड़ियों की टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

बताया जाता है कि बरेशबारा, अंबिकारपुर निवासी अजय गुप्ता (60) आचार और हसिमुद्दीन (61) चूड़ी व्यापारी थे। दोनों अपने दो अन्य व्यापारी साथियों के साथ किसी व्यापार के संबंध में गए हुए थे। इसी बीच अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर नेशनल हाईवे-43 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

घायलों की स्थिति खतरे से बाहर

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब तक पुलिस पहुँचती उससे पहले ही अजय गुप्ता की मौत हो चुकी थी। वहीं हसिमुद्दीन ने अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दो अन्य घायलों का उपचार जारी है। उनकी स्थिति फ़िलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक किसी भगवती ट्रांसपोर्ट कंपनी की बताई जा रही है। वहीँ, ट्रक मालिक और ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  एनटीए की एक और बड़ी लापरवाही: नागपुर के छात्र को नीट परीक्षा के लिए अलॉट कर दिया अबू धाबी का सेंटर, पीड़ित के पास पासपोर्ट तक नहीं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।