-गाने की धून पर बच्चों संग लगाए ठुमके

-गिफ्ट पैकेट और मनोरंजन से दिल बहलाया

-आनंद मेला में भोजन का लुत्फ उठाया

रायपुर। बाल दिवस के खास मौके पर राजधानी के अवंति विहार स्थित आकांक्षा स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ

रायपुर क्वीन्स के सदस्यों ने लव यू जिंदगी कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों संग खुशियां बांटी।

 

इस अवसर पर रोटरी क्वीन्स संस्था के सदस्यों ने करीब 450 दिव्यांग बच्चों को गिफ्ट के पैकेट दिए। साथ

ही नाच-गाने और मनोरंजन से बच्चों का दिल बहलाया। इसके अलावा आनंद मेला के माध्यम से बच्चों ने

जायकेदार भोजन का लुत्फ भी उठाया।

बाल दिवस पर संस्था के सदस्यों को अपने बीच पाकर दिव्यांग बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थी। संस्था

के सदस्यों ने बताया कि वे समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की तकलीफ कम करने

और उन्हें खुश रखने की पहल करते रहते हैं।

 

बता दें कि रोटरी क्लब ऑफ रायपुर क्वीन्स संस्था सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहती है।

See also  युवा मोर्चा ने आबकारी आयुक्त के कार्यालय का किया घेराव, बेरिकेट तोड़कर अंदर घुसे युवा, देखिये वीडियो

संस्था ने अपने सराहनीय कार्यों की बदौलत समाज मे एक अलग पहचान भी बनाई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।