Rover-Ranger Jamboree controversy: रायपुर। बालोद में 9 जनवरी से आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी को लगातार सामने आ रहे प्रशासनिक विवादों एवं गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को ध्यान में रखते हुए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

यह निर्णय स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के वैधानिक अध्यक्ष एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में राज्य परिषद उपाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ सोमवार, 5 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

Rover-Ranger Jamboree controversy: बैठक में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि पूर्व में राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य परिषद द्वारा राजधानी क्षेत्र नया रायपुर में राष्ट्रीय/आदिवासी रोवर-रेंजर जम्बूरी आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।

इसके बावजूद राज्य परिषद एवं कार्यकारिणी की अनुमति और सहमति के बिना राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जम्बूरी का आयोजन स्थल बदलकर छोटे कस्बे बालोद में निर्धारित कर दिया गया, जो कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के संविधान, नियमों एवं प्रक्रियाओं का सीधा उल्लंघन है।

See also  Nobel Prize 2025: भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का ऐलान, क्वांटम तकनीक पर काम करने वाले इन 3 प्रोफेसरों को सम्मान

Rover-Ranger Jamboree controversy: बिना परिषद की मंजूरी स्थान बदला, 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता

बैठक में यह भी गंभीर तथ्य सामने आया कि राज्य सरकार के बजट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जम्बूरी के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत 10 करोड़ रुपए की राशि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के खाते में स्थानांतरित न कर जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। यह कदम न केवल संस्था की स्वायत्तता पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि इसे स्पष्ट वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना गया।

Rover-Ranger Jamboree controversy: टेंडर से पहले निर्माण और फंड ट्रांसफर पर विवाद

इसके अतिरिक्त, बिना विधिवत टेंडर खुले, जम्बूरी स्थल पर निर्माण कार्य पूर्ण किए जाने, तथा टेंडर आमंत्रण भी भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बजाय जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किए जाने के आरोपों ने पूरे आयोजन को संदेह के घेरे में ला दिया है। इन तथ्यों के चलते आयोजन से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आ रहे हैं।

See also  कवर्धा हिंसा मामले में असली वजह बने युवक की पिटाई करने वाले 11 आरोपियों को भेजा गया जेल

बैठक में यह दोहराया गया कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एक स्वतंत्र, राष्ट्रीय स्तर की स्वायत्त संस्था है, जो अपने संविधान, नियमावली और रूल्स बुक के अनुरूप संचालित होती है, न कि किसी विभागीय आदेश के आधार पर। राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संस्था के उद्देश्यों, सेवा भाव एवं अनुशासनात्मक ढांचे के विपरीत लगातार हस्तक्षेप किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

इन सभी तथ्यों, विवादों और आरोपों पर गहन विचार-विमर्श के पश्चात यह निर्णय लिया गया कि बालोद में प्रस्तावित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इसके बावजूद जम्बूरी का आयोजन किया जाता है, तो उसकी समस्त प्रशासनिक, वित्तीय एवं नैतिक जिम्मेदारी राज्य स्कूल शिक्षा विभाग की होगी।

Rover-Ranger Jamboree controversy: पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा काम, सरकार को बदनाम न करें: शिक्षा मंत्री

राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को लेकर लग रहे अनियमितता के आरोपों पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि, छत्तीसगढ़ के बालोद में जम्बूरी हो रहा है यह हमारा सौभाग्य है। सभी व्यवस्था जेम पोर्टल द्वारा टेंडर जारी कर पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है, इसमें किसी प्रकार की कोई छेड़खानी नहीं हो सकती।

See also  Big Breaking: 50 लाख लूट मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, जैम पोर्टल कलेक्टर की अध्यक्षता में अपलोड होता है, जिसमें किसी प्रकार के कोई भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है। सभी आरोप मिथ्या है और कांग्रेसी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि मेरा यही आग्रह है कि यहां देशभर के बच्चे आ रहे हैं। बेवजह छत्तीसगढ़ का मान और नाम दोनों खराब ना करें।