सचिन तेंदुलकर का जलवा बरकरार, चुने गए 21वीं सदी के सबसे महान बल्लेबाज
सचिन तेंदुलकर का जलवा बरकरार, चुने गए 21वीं सदी के सबसे महान बल्लेबाज

मुंबई। sachin tendulkar तेंदुलकर 21वीं सदी के सबसे महान बल्लेबाज चुने गए हैं। सचिन को श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा से इस मामले में कड़ी टक्कर मिली। दोनों खिलाड़ियों के एक बराबर अंक रहे, लेकिन ज्यादा जूरी सदस्यों की लिस्ट में आने के कारण सचिन विजेता बन गए।

भारत के प्रमुख खेल प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक पलों का जश्न मनाने के लिए टेस्ट क्रिकेट में 21वीं सदी के अब तक के सबसे महान खिलाड़ी को चुनने की एक अनूठी पहल की थी।

इस पहल के पीछे स्टार स्पोर्ट्स का उद्देश्य दिग्गज क्रिकेटरों से लेकर दुनिया भर के वरिष्ठ खेल पत्रकारों, प्रसारकों, सांख्यिकीविदों, विश्लेषकों, एंकरों और पूरे क्रिकेट समुदाय को एक साथ लाना था।

स्टार स्पोर्ट्स की ओर से चार श्रेणियों बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और कप्तान में से एक महान खिलाड़ी को चुना जाएगा। इसके लिए बल्लेबाज कैटेगरी में सचिन तेंदुलकर, स्टीवन स्मिथ, कुमार संगकारा, जैक कैलिस, गेंदबाज श्रेणी में मुथैया मुरलीधरन, शेन वॉर्न, डेल स्टेन, ग्लेन मैक्ग्रा, ऑलराउंडर श्रेणी में जैक कैलिस, बेन स्टोक्स, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, रविचंद्रन अश्विन और कप्तान श्रेणी में स्टीव वॉ, ग्रीम स्मिथ, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली को नॉमिनेट किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।