बॉलीवुड डेस्क। लॉकडाउन के बीच सारा अली खान अपने फैंस के लिए लॉकडाउन एडीशन लेकर आई हैं। जहां इसके पहले एपिसोड में सारा ने देश के कई राज्यों से फैंस रूबरू करवाया था वहीं अब सारा अपनी फिटनेस जर्नी लेकर आई हैं। इसमें पुरानी और नई वीडियोज शामिल हैं, जो काफी रोचक नजर आ रहा है।

सारा ने शनिवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से लॉकडाउन एडीशन वीडियो का दूसरा एपिसोड शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘नमस्ते दर्शकों। लॉकडाउन एडीशन। एपिसोड 2- सारा का सारा से सारा का आधा’। सामने आए वीडियो में ज्यादा वजन वाली सारा मस्ती करते दिख रही हैं वहीं वो फिटनेस में जोरदार पसीना बहाते भी दिख रही हैं। वीडियो में वो अपने भाई इब्राहिम के साथ भी कड़ी मेहनत करके एक्सरसाइज कर रही हैं।

चंद महीनों में घटाया 40 किलो वजन

साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वालीं सारा अली खान बचपन से ही वजनी थीं। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद पुरा ध्यान अपनी फिटनेस में लगा दिया था। कॉलेज के बाद जहां सारा का वजन 90 किलो से ज्यादा था। उन्होंने हेवी वर्कआउट से 40 किलो कम करने के बाद बॉलीवुड में एंट्री की। आज सारा हर किसी के लिए एक इंस्पीरेशन हैं। एक्ट्रेस अकसर अपने पुराने दिनों की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ ‘लव आज कल 2’ में नजर आई हैं।

यह भी देखें:-


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।