फाइनेंस कम्पनी के एजेंट की हत्या का खुलासा, सरायपाली पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से किया गिरफ्तार
फाइनेंस कम्पनी के एजेंट की हत्या का खुलासा, सरायपाली पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से किया गिरफ्तार

रायपुर/सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली ( Saraipali Police) थाना क्षेत्र में 23 जनवरी को माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत रिकवरी एजेंट की हुई हत्या ( Murder ) की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या ऋण की रकम की वसूली के दौरान विवाद के चलते हुई। पुलिस ने आरोपी गजाधर निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी विकास पाटले ने बताया कि आरोपी गजाधर साहू ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी से 40 हजार रुपए का लोन लिया था, जिसकी अंतिम किस्त 23 सौ रुपए फाइनेंस कंपनी को भुगतान करना था। जिसे वसूलने मृतक शमशीर गजाधर के बुलाने पर उसके गांव टेंगनापाली गया हुआ था।

आरोपी राशि को गढ़फुलझर में देने की बात कह अपने साथ ले गया और रास्तेे में सूना स्थान देखकर उस पर पत्थर से हमला कर शमशीर को घायल कर दिया। इसके बाद चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए उसके सिर को पत्थर से कुचल कर आरोपी फरार हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के साथ मृतक को देखे जाने और घटना के बाद से फरार होने की बात पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी।

See also  छत्तीसगढ़ के IAS तंबोली अय्याज को केंद्र के कैबिनेट सचिवालय में मिली डायरेक्टर की जिम्मेदारी

ओडिशा में एक ढाबे में काम कर रहा था हत्यारा

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर ने बताया कि आरोपी ओडिशा के एक ढाबे में काम कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर घेरेबंदी की और गजाधर साहू को धर दबोचा।

अपमान किए जाने के चलते बनाई हत्या की योजना

थाने लाकर जब पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मृतक शमशीर अली ने उसकी बेइज्जती की थी। पूर्व में भी वसूली के लिए शमशीर उनके गांव आया था और रकम नहीं होने पर ग्रामीणों के सामने उसे चार बातें सुनाकर चला गया। इस बात को लेकर वह अपमानित महसूस कर रहा था।

आरोपी ने बताया कि उसने शमशीर अली की हत्या करने की योजना उसी दिन बना ली थी। इसलिए जब शमशीर अली से रकम भुगतान को लेकर बातचीत हुई थी। उस दिन बाइक में हत्या के लिए चाकू घर से ही साथ में लेकर निकला था। बहरहाल पुलिस ने हत्या के जुर्म में गजाधर साहू को गिरफ्तार कर जेल में दाखिल कर दिया है।

See also  बड़ी खबर: 16 अक्टूबर को होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।